एडमिट कार्ड में ये विवरण होंगे शामिल
एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का पूरा नाम और पता, परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, उम्मीदवार की फोटो, सिग्नेचर और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाते हैं। अब NTA ने 25 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है।
एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा का समय
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा में दो खंड शामिल होंगे: पेपर-I और पेपर-II। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा और उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर, UGC NET जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
- अब अपना प्रवेश पत्र देखें और डाउनलोड कर लें।
- अंत में उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने जरूर रख लें।