फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट फेज-2 के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

Sat, 17 Sep 2022 10:52 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट फेज-2 परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा के अंतर्गत कुल 64 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
UGC NET JRF 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा फेज-2/UGC NET Phase 2 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आज 17 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इश परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से UGC NET 2022 फेज-2 परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, 23 सितंबर, 2022 को इसका समापन होगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सीबीटी मोड में होगी। यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा के अंतर्गत कुल 64 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि एनटीए की ओर से दिसंबर सत्र 2021 और जुलाई सत्र, 2022 दोनों हीं परीक्षाओं का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। 33 विषयों के लिए फेज-1 की परीक्षा को जुलाई महीने में आयोजित किया गया था।  

इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारियों का प्रयोग करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



कैसै चेक करें प्रवेश पत्र?
  • उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र को चेक करें-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें