परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : amar ujala
UGC NET Admit Card 2020: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के आयोजन में अब बहुत कम दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है, जबकि परीक्षा में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसके अलावा, एनटीए ने न ही अभी तक एडमिट कार्ड जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना दी है।
गौरतलब है कि यूजीसी नेट परीक्षा इस साल 16 सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित होगी।परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं होने की वजह से अभ्यर्थी चिंता में हैं, क्योंकि परीक्षा के आयोजन में बेहद कम दिन बचे हैं। एनटीए इस साल नेट की परीक्षा को 16 व 18 सितंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित कराएगा। 21 व 25 सितंबर को भी विभिन्न केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होगा।
इसे भी पढ़ें-Maths Special Course: सिर्फ 1,999 रुपये के सालाना फीस में करें गणित की पक्की तैयारी
इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से अन्य प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह नेट की परीक्षा में भी विलंब हुआ है। इससे पहले तक आमतौर पर नेट की परीक्षा से पंद्रह दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाता था। लेकिन इस साल अभी तक इसे लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है। नेट-जेआरएफ निकालने के लिए अभ्यर्थियों को दो पेपर देने होते हैं, जिनमें से एक पेपर हर विषय के लिए जनरल जबकि दूसरा विषय पर आधारित होता है।
यूजीसी- नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलते हैं।