फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET City Slip: जल्द आएगी यूजीसी नेट परीक्षा की शहर सूचना पर्ची, उसके बाद जारी होगा प्रवेश पत्र

Thu, 19 Dec 2024 05:49 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET Exam City Slip: एनटीए बहुत जल्द यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी करने वाला है। परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक किया जाना है। सिटी स्लिप के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
UGC NET December 2024 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET 2024 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को यह जानकारी उपलब्ध कराएग कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। यह जानकारी शहर सूचना पर्ची के माध्यम से उपलब्ध होगी। एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर शहर सूचना पर्ची जारी करेगा। 

विज्ञापन


एक बार शहर सूचना पर्ची जारी हो जाए, तो अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा सूचना पर्ची में उस शहर के नाम की जानकारी होगी, जिसमें उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। 

UGC NET Admit Card 2024: एडमिट कार्ड नहीं है सिटी स्लिप

गौरतलब है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है, यह सिर्फ उस शहर की जानकारी देती है जिसमें उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड बाद में प्रकाशित किया जाएगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का पता, निर्देश और अन्य प्रासंगिक जानकारी होगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।

UGC NET Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 1 जनवरी से 19 जनवरी, 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) में ली जाएगी और परीक्षा के पेपर में दो खंड शामिल होंगे। दोनों खंडों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, और पेपर के बीच कोई समय अंतराल नहीं होगा।
विज्ञापन

UGC NET City Slip Download: ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

उम्मीदवार यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सिटी स्लिप जारी होने पर सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं।
  • वेबपेज पर एक्टिव सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज प्रदर्शित होगा।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें