फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2020: अभ्यर्थियों के पास परीक्षा केंद्र बदलने का मौका, 2 सितंबर तक आवेदन फॉर्म में कर सकते हैं सुधार

Tue, 01 Sep 2020 10:40 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
UGC NET 2020 - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

NTA UGC NET 2020: नेट की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के पास परीक्षा केंद्रों में बदलाव का एक और मौका है। एनटीए ने अभ्यर्थियों के लिए आवेदन में सुधार की विंडो फिर खोल दी है।अब अभ्यर्थी दो सितंबर तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र भी बदल सकते हैं। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों के पास परीक्षा केंद्रों में बदलाव और फॉर्म में सुधार का मौका कल शाम पांच बजे तक ही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपनी सुविधा के हिसाब से परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं किया है, वो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर कर लें।

विज्ञापन






NTA की आधिकारिक वेबसाइट 
ugcnet.nta.nic.in

आवेदन में सुधार का आखिरी मौका- 2 सितंबर, शाम 5 बजे तक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक,  यूजीसी नेट परीक्षा 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर के बीच होगी।जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करेगी। फिलहाल, एनटीए ने अभ्यर्थियों को एक बार फिर से आवेदन फॉर्म में बदलाव और परीक्षा केंद्रों को चुनने का मौका दिया है। गौरतलब है कि इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से यूजीसी नेट की परीक्षा विलंब से हो रही है। यह परीक्षा कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होती है।

नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। पहला पेपर एक और दूसरा पेपर दो घंटे का होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर दो नंबर मिलते हैं। अभ्यर्थी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में परीक्षा दे सकते हैं। पहले पेपर में जनरल नॉलेज, रिसर्च एप्टिट्यूड और रीजनिंग आधारित सवाल होते हैं, जबकि दूसरा पेपर विषय आधारित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें