विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के एडमिट कार्ड अगले हफ्ते जारी होंगे। पहली बार इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से ऑनलाइन मोड में कराया जा रहा है। एनटीए ने सितंबर माह में पहली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। एनटीए के मुताबिक 19 नवंबर से वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
देशभर में यूजीसी नेट का आयोजन नौ दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
यूजीसी नेट की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन कराई जा रही है। इसके लिए एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का विकल्प भी उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी चाहें तो वेबसाइट से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।