फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET 2018 परीक्षा के परिणाम घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंंक

Sun, 06 Jan 2019 10:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
NTA NET Result 2018: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि NTA NET का रिजल्ट वेबसाइट ntanet.nic.in पर उपलब्ध है। परीक्षा के लिए UGC NET या NTA NET उत्तर कुंजी लिंक को पिछले सप्ताह राष्ट्रीय स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय किया गया था, जिसके लिए 1 जनवरी, 2019 तक जारी उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। उम्मीदवार अपने परीक्षा पंजीकरण विवरण दर्ज करने के बाद अपना यूजीसी नेट परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

खबरों के मुताबिक, परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। NTA NET दिसंबर 2018 परीक्षा महीने के तीसरे सप्ताह में कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। सिर्फ 91 परीक्षा केंद्रों के विपरीत, इस बार यूजीसी नेट परीक्षा 295 शहरों में 598 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण एक: आधिकारिक वेबसाइट, ntanet.nic.in पर जाएं
चरण दो: रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
चरण तीन: आवेदन संख्या / रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन (केस संवेदनशील) दर्ज करें।
चरण चार: विवरण जमा करें।
चरण पांच: अपना UGC NET परिणाम देखें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें