गुणवत्ता के दस बिंदुओं पर फोकस
एचईसी का मुख्य काम गुणवत्ता, रिसर्च आदि पर फोकस करना रहेगा, जिसमें उच्च शिक्षा के विभिन्न कोर्स के लिए स्पेसिफाई लर्निंग ऑउटकम समेत टीचिंग, रिसर्च, पाठ्यक्रम व असेसमेंट के लिए नियम बनाना शामिल है। हर वर्ष अकादमिक परफॉर्मेंस का मूल्यांकन, रिसर्च को बढ़ावा, पढ़ाई के आधार पर संस्थानों को मूल्यांकन व मान्यता देना, नियमों के तहत मूलभूत सुविधाओं का आकलन भी करना होगा। इसके अलावा राज्य यदि नियमों का पालन नहीं करते हैं तो फिर मामला केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
एचईसीआई के 12 सदस्यों का चयन केंद्र करेगा
एचईसी में चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन समेत 12 अन्य सदस्य होंगे, जिन्हें केंद्र सरकार चयनित करेगी। इन पदों को भरने के लिए केंद्र सरकार अधिसूचना जारी करेगी। सरकार के पास उक्त अधिकारियों को हटाने का प्रावधान भी होगा।
चेयरपर्सन को कैबिनेट सचिव द्वारा गठित सर्च सलेक्शन कमेटी चयन करेगी। एचईसी अधिकारी का सेवाकाल खत्म होने से छह महीने पहले पद के लिए विज्ञापन जारी कर योग्य उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। एचईसी ही कुलपति, उपकुलपति, प्रिंसिपल, डीन, एचओडी, शिक्षक व गैर शिक्षक कमियों की नियुक्ति के नियम बनाएगा।