फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2025: सीयूईटी-यूजी, पीजी में होंगे कई बदलाव; संशोधित मानदंड जल्द होंगे जारी, यूजीसी प्रमुख ने दी जानकारी

Mon, 09 Dec 2024 03:27 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET: केंद्रीय विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल करने की चाह में हर वर्ष लाखों छात्र सीयूईटी यूजी/सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार सीयूईटी यूजी/पीजी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस परीक्षा में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।
 
विज्ञापन
यूजीसी प्रमुख ने बताया कि सीयूईटी यूजी और पीजी परीक्षा में कई बदलाव होने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET-UG, PG 2025: स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में 2025 के संस्करण में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार के अनुसार, यूजीसी ने सीयूईटी यूजी (CUET UG) और पीजी (CUET PG) के संचालन की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस पैनल द्वारी की गई समीक्षा के बाद परीक्षा में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन




कुमार ने बताया, "पिछले वर्षों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर, सीयूईटी देने वाले छात्रों के लिए बेहतर, अधिक कुशल और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए परीक्षा प्रक्रिया में निरंतर सुधार करना भी आवश्यक है। इसी भावना से, यूजीसी ने 2025 के लिए सीयूईटी यूजी (CUET UG) और पीजी (CUET PG) के संचालन की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।"

परीक्षा के विभिन्न पहलुओं की हुई जांच

यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि समिति ने परीक्षा के विभिन्न पहलुओं, जैसे इसकी संरचना, पेपरों की संख्या, टेस्ट पेपरों की अवधि, पाठ्यक्रम संरेखण और परिचालन रसद की जांच की। इसके बाद, आयोग ने हाल ही में हुई बैठक में इन सिफारिशों पर विचार किया।
विज्ञापन

संशोधित मानदंड जल्द होंगे घोषित

यूजीसी प्रमुख ने बताया कि आयोग जल्द ही सीयूईटी-यूजी और सीयूईटी-पीजी 2025 आयोजित करने के लिए संशोधित दिशा-निर्देशों का विवरण देते हुए एक मसौदा प्रस्ताव जारी करेगा, जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थानों से फीडबैक और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

2022 में परीक्षा के पहले संस्करण में, सीयूईटी-यूजी तकनीकी गड़बड़ियों से ग्रस्त था। साथ ही, एक विषय के लिए कई शिफ्टों में आयोजित किए जाने वाले परीक्षणों के परिणामस्वरूप, परिणामों की घोषणा के दौरान अंकों को सामान्य करना पड़ा।

2024 में पहली बार हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए आयोजित होने से एक रात पहले दिल्ली भर में रद्द कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें