जोश और उत्साह के साथ मनाएं 'जनजातीय गौरव दिवस'
उच्च शिक्षा नियामक संस्थान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संयुक्त पत्र में कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेजों / संस्थानों से अनुरोध है कि वे अपने फैकल्टी मेंबर, कर्मचारियों और छात्रों को उपरोक्त गतिविधियों को करने के लिए प्रोत्साहित करें और 15 नवंबर, 2022 को जोश और उत्साह के साथ 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाएं। इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों को व्यापक पहुंच के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी बढ़ावा दिया जा सकता है।