महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि वह अपने फैसले का समर्थन करने के लिए AICTE, COA, PCI, BCI जैसे शीर्ष निकायों को निर्देश दें। सीएम ने यूजीसी से राज्य के विश्वविद्यालयों को परीक्षा के बारे में दिशा-निर्देश जारी करने को कहा।
पत्र में, सीएम ने लिखा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में COVID 19 पर बढ़ते मामलों के मद्देनजर विश्वविद्यालय अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय ले रहा है। परीक्षा आयोजित होने को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने भी चिंता जताई है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट भी जारी किया है।