UCEED, CEED 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान( IIT) बॉम्बे ने UCEED, CEED 2021 की उत्तर कुंजी जारी की है। डिजाइन के लिए स्नातक सामान्य प्रवेश परीक्षा और डिजाइन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in और ceed.iitb.ac.in के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
UCEED और CEED की परीक्षा 17 जनवरी को हुई थी। यह परीक्षा 17 जनवरी सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक हुई थी। इसलिए, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइय या फिर डायरेक्ट लिंक के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें UCEED व CEED 2021 की उत्तर कुंजी
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in व ceed.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-जैसे ही आप लॉग इन होंगे आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
अभ्यर्थी 24 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी आपत्ति आधिकािरक वेबसाइट के जरिए दर्ज करा सकते हैं। फाइनल आंसर की 31 जनवरी को जारी की जाएगी। वहीं, CEED का रिजल्ट 8 मार्च और UCEED का रिजल्ट 10 मार्च को जारी किया जाएगा।