UCEED 2025 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे आज, 3 जनवरी को अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uceed.iitb.ac.in) के माध्यम से यूसीड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूसीड 2025 एडमिट कार्ड दोपहर 1 बजे से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।