सार
UK Board 10th 12th Results Link: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज 25 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने छात्र
अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे सबसे पहले देख सकते हैं।
UK Board Result 2026 Live
UBSE UK Result 2026 Out: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2025 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के जरिए बिना किसी परेशानी के अपने अंक देख सकते हैं। परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होंगे।
लड़कियों ने लहराया परचम
इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों छात्राओं ने 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में जारी रिजल्ट के अनुसार कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा। इसमें बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07% दर्ज किया गया, जो बालकों के 88.03% से काफी अधिक है। इस वर्ष कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए और 1,00,373 छात्र सफल घोषित किए गए।
| विवरण |
आंकड़े |
| परीक्षा |
हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) 2026 |
| कुल पास प्रतिशत |
92.10% |
| बालिकाओं का पास प्रतिशत |
96.07% |
| बालकों का पास प्रतिशत |
88.03% |
| कुल पंजीकृत परीक्षार्थी |
1,12,266 |
| परीक्षा में शामिल हुए |
1,08,983 |
| कुल उत्तीर्ण छात्र |
1,00,373 |
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यानी अगर किसी छात्र के कुल अंक 33% से कम हैं, तो उसे फेल माना जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड छात्रों की कक्षा में उपस्थिति (attendance) को भी ध्यान में रखता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र नियमित रूप से पढ़ाई में शामिल रहा है।
ये भी पढ़ें: UK Board: पांच ग्राफिक्स में यूके बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट से जुड़े हर सवाल का जवाब, 10 बजे घोषित होंगे नतीजे
कब हुई परीक्षाएं?
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से आयोजित की गईं। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष भी पूरे राज्य में परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कड़े सुरक्षा और निगरानी इंतजाम किए गए थे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रही।