UK Board 10th, 12th Results 2019: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी गुरुवार, 30 मई यूके बोर्ड 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं । छात्र 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर या uaresults.nic.in पर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट घर बैठे अमर उजाला की वेबसाइट पर भी सबसे पहले देख सकते हैं।
बता दें कि, उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) में इस बार हाईस्कूल में 1,49,950 एवं इंटरमीडिएट में 1,24,867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है। मूल्यांकन 20 अप्रैल से 4 मई के बीच हुआ था। पिछली बार 26 मई को रिजल्ट जारी हुआ था। 2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत रहा था। इस बार अच्छे रिजल्ट की उम्मीद है।
UK Board Result 2019: कैसे करें डाउनलोड-
चरण 1: नीचे दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
UK Board 10वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
UK Board 12वीं का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
चरण 2: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 3: UK परिणाम 2019 डाउनलोड करें।
चरण 4: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण चरण-
इसके लिए आपको सबसे पहले
results.amarujala.com पर क्लिक करना होगा। उसके बाद होम पेज पर रिजल्ट जारी होने के बाद
UK Boards Result 2019 दिया जाएगा उस सेक्शन पर क्लिक करें। नया पेज खुलने पर उसमें अपनी जानकारी भरें। इस प्रोसेस के लिए पहले अपना
रोल नंबर, नाम, बोर्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी अपने पास रखें। सभी जानकारी भरते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।