फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS Inter result 2020: 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, तेलंगाना बोर्ड आज जारी कर सकता है इंटरमीडिएट रिजल्ट 

Thu, 18 Jun 2020 11:04 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेलंगाना बोर्ड रिजल्ट 2020 - फोटो : PTI
विज्ञापन

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) गुरुवार को इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड वर्ष के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर बोर्ड आज परिणाम जारी करता है, तो 9.65 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट  tsbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड वर्ष का रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन


बोर्ड ने 18 मई को इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के लिए भूगोल पेपर- II और आधुनिक भाषा- पेपर II आयोजित किया था। ये पेपर पहले 23 मार्च को होने थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से इनको स्थगित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड शाम चार बजे तक रिजल्ट जारी कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-HPBOSE 12th Result 2020: कब, कहां और कैसे देखें 12वीं के परिणाम, आज दोपहर 2 बजे होंगे घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन



इन वेबसाइट्स पर जारी हो सकता है रिजल्ट
-tsbie.cgg.gov.in
-results.cgg.gov,in
 -manabadi.co.in 

बता दें कि तेलंगाना राज्य बोर्ड दो हिस्सों में विभाजित है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन दसवीं की  परीक्षा आयोजित करता है। जबकि तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन 11वीं व 12वीं के इंटरमीडिएट एग्जाम (इंटर सेकेंड ईयर) आयोजित करता है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-  सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
-यहां होम पेज पर विद्यार्थियों को रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
-इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां विद्यार्थियों को अपना विवरण भरना होगा।
-इसके बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें