फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS Inter Result 2026: तेलंगाना बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित, जानें कैसा रहा रिजल्ट; यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

Sun, 12 Apr 2026 11:14 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TS Inter Results 2026: तेलंगाना बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 9 लाख छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर हॉल टिकट नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं। पास होने के लिए 35% अंक जरूरी हैं। 
विज्ञापन
TS Inter Results 2026 OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TS Inter Results 2026 OUT: तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TSBIE) ने इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम 2026 घोषित कर दिए हैं। परिणाम आज सुबह लगभग 11 बजे जारी किए गए, जिसके बाद छात्र उन्हें आधिकारिक वेबसाइटों - tgbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन




तेलंगाना बोर्ड  इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 2026 में आयोजित की गई थीं, जिसमें 1st ईयर की परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक और 2nd ईयर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक संपन्न हुईं। इस परीक्षा में कुल लगभग 9.97 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले वर्ष इंटरमीडिएट का परिणाम 22 अप्रैल को घोषित किया गया था।
विज्ञापन


छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर) कम से कम 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। साथ ही, कुल मिलाकर भी 35% अंक लाना अनिवार्य है। रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

विज्ञापन

पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?

साल 2025 में इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 3,22,191 छात्र पास हुए थे, जिसमें जनरल स्ट्रीम के 2,93,852 छात्र और वोकेशनल स्ट्रीम के 28,339 छात्र शामिल थे। वहीं, इस साल का पास प्रतिशत और टॉपर्स की पूरी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

इंटर की मार्कशीट में ये जानकारी दी जाएगी:

  • छात्र का नाम
  • हॉल टिकट/रोल नंबर
  • परीक्षा का प्रकार
  • बोर्ड का नाम
  • स्ट्रीम
  • कक्षा/वर्ष
  • विषयवार विवरण
  • हर विषय के अंक
  • कुल अंक
  • ग्रेड
  • रिजल्ट (पास/फेल)

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in या results.cgg.gov.in पर जाएं।
  • अब "TS Inter 1st Year Result 2026" या "TS Inter 2nd Year Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना हॉल टिकट नंबर और जरूरी विवरण भरें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • उसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें