फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSBSE TS SSC Result: टीएसबीएसई ने जारी किया एसएससी पूरक परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Fri, 07 Jul 2023 03:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TS SSC Supplementary Results 2023: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीएसबीएसई) शुक्रवार, सात जुलाई, 2023 को टीएस एसएससी पूरक परिणाम 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TS SSC Supplementary Results 2023: तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीएसबीएसई) शुक्रवार, सात जुलाई, 2023 को टीएस एसएससी पूरक परिणाम 2023 जारी कर दिया है। बोर्ड ने उन छात्रों के लिए तेलंगाना 10वीं पूरक परीक्षा 2023 आयोजित की थी, जो अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे। जो छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in से अपने स्कोर कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

टीएस एसएससी अनुपूरक परीक्षा परिणाम 2023 शुक्रवार, सात जुलाई को दोपहर तीन बजे घोषित होने वाला है। छात्रों को अपने परिणाम ऑनलाइन जांचने के लिए अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। टीएस एसएससी अनुपूरक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
 
विज्ञापन

TSBSE TS SSC Result 2023: कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर लॉग इन करें
  2. होम पेज पर कक्षा 10वीं बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई विंडो खुलेगी, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट करें।
  4. आपका सप्लीमेंट्री रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।
  6. टीएस कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा 14 जून से 22 जून, 2023 तक आयोजित की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें