TS LAWCET 2023 Result to be out soon: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) जल्द ही टीएस लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS LAWCET) और PG लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS PGLCET) 2023 का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tsche.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। टीएस लॉ सीईटी 25 मई को उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद द्वारा TSCHE की ओर से आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tsche.ac.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।