तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने 28 जून को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। बोर्ड ने अब बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए अंक ज्ञापन जारी किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (टीएसबीआईई) ने 28 जून को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। बोर्ड ने अब बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए अंक ज्ञापन (मार्क्स मेमोरैंडम) जारी किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in के जरिए इस पर 10 जुलाई या उससे पहले अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। विद्यार्थी बारहवीं का अंक ज्ञापन टीएसबीआईई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों में किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। हालांकि, आपत्ति केवल संबंधित कॉलेज के प्राचार्यों के साथ ही उठाई जा सकती है। आपको बता दें कि बारहवीं कक्षा का परिणाम ग्यारहवीं की परीक्षाओं में छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर घोषित किया गया था।
छात्रों को मार्क्स मेमो डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए विभिन्न चरणों का पालन करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें मार्क्स मेमो और इस तरह दर्ज कराएं आपत्ति
-सबसे पहले तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन की वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
-यहां रिजल्ट सेक्शन में जाएं और मार्क्स मेमो लिंक पर क्लिक करें।
-एक नई विंडो पर अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करें ।
-इसके बाद आपका मार्क्स मेमो खुल जाएगी।
-जिसे आप चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
-निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय सीमा से पहले आपत्ति दर्ज कराएं।
इस साल बारहवीं परीक्षा के लिए कुल 4.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस वर्ष इंटर द्वितीय वर्ष के परिणामों में 100 फीसदी छात्रों को उत्तीर्ण किया गया है।