फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना बोर्ड: असाइनमेंट वर्क के लिए बारहवीं का हॉल टिकट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 01 Apr 2021 05:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के असाइनमेंट वर्क के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Board Exam News Update - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने बारहवीं कक्षा के असाइनमेंट वर्क के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। पर्यावरण, नैतिकता और मानव मूल्य विषयों के लिए बारहवीं कक्षा का हॉल टिकट जारी किया गया है। अभ्यर्थी अपना टीएस इंटर हॉल टिकट 2021 आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को अपना असाइनमेंट वर्क 1 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल के बीच जमा करना है। अभ्यर्थी अपने एसएससी नंबर और जन्मतिथि के जरिए असाइनमेंट वर्क के लिए जारी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक या फिर नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें अपना टीएस इंटर हॉल टिकट 2021
-सबसे पहले तेलंगाना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको हॉल टिकट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना एसएससी नंबर डालेंगे आपका हॉल टिकट खुल जाएगा।
-इस तरह आप अपने हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

बारहवीं कक्षा के थ्योरी पेपर और प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मई और 7 अप्रैल से शुरू होंगी। प्रवेश पत्र के साथ ही टीएसबीआईई बोर्ड ने अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू का मॉडल क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें