फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS ICET Result 2023 Out: टीएस आईसीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 29 Jun 2023 04:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TS ICET Result 2023: तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से काकतीय विश्वविद्यालय ने टीएस आईसीईटी का परिणाम 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
RESULT 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TS ICET Result 2023 Out: तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) ने गुरुवार 29 जून 2023 को इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET 2023) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत स्कोर आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

इससे पहले, काकतीय विश्वविद्यालय की तरफ से टीएस आईसीईटी परीक्षा का परिणाम 20 जून को जारी करना था। लेकिन किन्हीं कारणों से जारी नहीं हो सका था, अब उम्मीदवार हॉल टिकट नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना टीएस आईसीईटी परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम की जांच करने के बाद उम्मीदवार टीएस आईसीईटी 2023 रैंक कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

टीएस आईसीईटी 2023 प्रवेश परीक्षा 26 और 27 मई को आयोजित की गई थी। राज्य में एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल द्वारा ऑनलाइन राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले रिजल्ट 20 जून को जारी होने वाला था।

TS ICET 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icet.tsche.ac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर 'डाउनलोड रैंक कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।

  • अपने आवेदन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • टीएस आईसीईटी रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

TS ICET 2023 क्या है?

टीएस आईसीईटी तेलंगाना के विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेजों में एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है। काकतीय विश्वविद्यालय, वारंगल तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TSCHE) की ओर से परीक्षा आयोजित करता है।

विज्ञापन

TSCHE TS ICET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए तेलंगाना ICET काउंसलिंग आयोजित करता है। तेलंगाना भर के 250 से अधिक कॉलेजों में एमबीए और एमसीए प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है। TSCHE जल्द ही TS ICET काउंसलिंग पोर्टल को अपडेट करेगा। बता दें कि टीएस आईसीईटी 2023 परीक्षा के लिए 70,900 उम्मीदवार उपस्थित हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें