त्रिपुरा सरकार ने इस साल बिना किसी वार्षिक परीक्षा के पहली, चौथी, छठी और सातवीं के छात्रों को पास करने का निर्णय लिया है। इन कक्षाओं के छात्रों को बिना एग्जाम ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सूबे की सरकार ने यह निर्णय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते लिया है।
बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से कई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और कई राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने भी दसवीं के छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास करने का निर्णय लिया है। त्रिपुरा बोर्ड ने पहली, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा के छात्रों को बिना वार्षिक परीक्षा के अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें-एनआईओएस: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की परीक्षा रद्द, बारहवीं की स्थगित
हालांकि, अभी पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने को लेकर निर्णय नहीं लिया गया है। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को बिना कक्षा प्रमोट करने का निर्णय त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन से चर्चा के बाद लिया जाएगा। वहीं, सूबेभर के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को 7 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। पहली, चौथी, छठी और सातवीं के छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की घोषणा सूबे के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने की है।
इसे भी पढ़ें-पंजाब यूनिवर्सिटी: यूजी और पीजी पाठ्यक्रम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें