फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura Dress Controversy: टीटीएएडीसी का आदेश- कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन पहननी होगी पारंपरिक पोशाक

Wed, 13 Apr 2022 06:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

टीटीएएडीसी की ओर से पोशाक को लेकर जारी किया गया नियम मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम), अध्यक्ष, कार्यकारी सदस्यों (ईएम) और जिला परिषद सदस्य (एमडीसी) के सदस्यों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
Tripura tribal council - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) ने अपने सभी कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन पारंपरिक पोशाक को पहनने का आदेश जारी किया है। त्रिपुरा मोथा की ओर से संचालित की जाने वाली टीटीएएडीसी की कार्यकारी समिति ने फैसला किया है कि अब कर्मचारी हर सोमवार को पारंपरिक कपड़े पहनेंगे। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुबल देबबर्मा ने इसे लेकर एक अधिसूचना भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि टीटीएएडीसी के सभी कर्मचारियों से इस सुझाव का अनुपालन करने का अनुरोध किया जाता है।
विज्ञापन


इन सभी पर लागू होगा नियम
टीटीएएडीसी की ओर से पोशाक को लेकर जारी किया गया नियम मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम), अध्यक्ष, कार्यकारी सदस्यों (ईएम) और जिला परिषद सदस्य (एमडीसी) के सदस्यों पर भी लागू होगा। अब इन सभी को हफ्ते में एक दिन पारंपरिक पोशाक पहनना होगा।  

मामले पर राजनीतिक बवाल
टीटीएएडीसी की ओर से पोशाक के लिए नए नियम को बनाए जानने को लेकर राजनीतिक विरोध भी जारी हो गया है। भाजपा के एमडीसी बिमल चकमा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि अगर सभी कर्मचारियों पर पारंपरिक पोशाक को लेकर नियम लागू किया जाता है तो उनका क्या होगा जो राज्य के बाहर से हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें