Tripura Civil Services Exam: त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 7 जून को होगा। यह परीक्षा का पहला चरण है और इसके माध्यम से ग्रेड II के 30 और त्रिपुरा पुलिस सेवा, ग्रेड II के 10 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा। त्रिपुरा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) में सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही मेन और साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि प्री एग्जाम के बाद ही मेन्स की तिथि की घोषणा होगी।