फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: कक्षा पांचवीं, आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं के छात्रों को मिलेगी प्रोन्नति, बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला 14 जून तक

Sat, 12 Jun 2021 09:26 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षाओं प्रमोट किया जा रहा है। विद्यालय खुलने के बाद इन कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
त्रिपुरा बोर्ड - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा सरकार ने कोरोना महामरी की वजह से शैक्षणिक सत्र 2020-21 बाधित होने के कारण कक्षा पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षाओं में अस्थायी रूप से पदोन्नत करने का फैसला किया गया  है। इस बता की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने दी है।

मार्कशीट के महत्व को देखते हुए सभी कक्षाओं के छात्रों का होगा मूल्यांकन

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि स्थिति सामान्य होने के पश्चात विद्यालयों को खोला जाएगा। इसके बाद कक्षा पांचवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा। ऐसे इसलिए क्योंकि चूंकि पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति सहित विभिन्न  तरह की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए मार्कशीट की आवश्यकता होती है। इसके अलावा भी विभिन्न तरह की परिस्थितियों में विद्यार्थियों को मार्कशीट की जरूरत पड़ती है। 

1.87 लाख विद्यार्थियों को होगा फायदा
बता दें कि शिक्षा मंत्री द्वारा यह निर्णय कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं के छात्रों को उनकी अगली कक्षाओं में पदोन्नत करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद लिया गया है। राज्य में कक्षा पांचवीं में 51,827, कक्षा आठवीं में 52,659, कक्षा नौवीं में 53,176 और ग्यारहवीं में 30,082 छात्र हैं।

विज्ञापन

14 जून को आएगा बोर्ड परीक्षाओं पर अंतिम फैसला
त्रिपुरा सरकार 14 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के बारे में अंतिम फैसला ले सकता है। हालांकि पिछले महीने ही कोरोना महामारी को देखते हुए चयनित विषयों की परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें