Trinity College, Dublin, Scholarships for Engineering Programmes : डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज ने भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आरंभ की है। ये छात्रवृत्तियां इंजीनियरिंग,एन्वायरमेंट (पर्यावरण) और (एमर्जिंग टेक्नोलोजी) उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए हैं। इन तीनों पाठ्यक्रमों को ई3 नाम दिया गया है। मालूम हो कि ट्रिनिटी कॉलेज ने भारतीय छात्रों के लिए 5,00,000 यूरो (लगभग चार करोड़ रुपये) की छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें : परीक्षा का तनाव कम करने के लिए सीबीएसई की नई पहल, मजेदार मीम्स का लिया सहारा
बता दें कि ये छात्रवृत्ति इंजीनियरिंग, नेचुरल साइंस, कंप्यूटर साइंस और स्टेटेस्टिक्स (सांख्यिकी) आदि पाठ्यक्रमों में आवेदन कर चुके छात्रों के लिए भी लाभदायक होगी। ट्रिनिटी कॉलेज की ई3 बिजनेस मैनेजर एस लूसी ने कहा कि 'भारतीय छात्रों ने हमारे यहां शिक्षा और छात्र अनुभव के लिए काफी हद तक योगदान किया है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये छात्रवृत्ति भारतीय छात्रों के लिए सहायक साबित होगी और उन्हें यहां पर आकर पढ़ने के लिए आकर्षित भी करेगी।'
एस लूसी ने कहा कि सतत तकनीकी विकास की चुनौती को मान्यता देने के लिए भी यह कदम उठाया गया है। तीनों स्कूलों के विस्तार को इंजीनियरिंग, ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में मानवता की महत्ता को बढ़ोतरी देने के लिए क्रियान्वित किया जा रहा है। ई3 न केवल भारत के लिए बल्कि हमारे लिए भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षा और शोध कार्यों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र: शिक्षा विभाग की पहल, अभिभावकों और शिक्षकों की शिकायतों की हर महीने होगी सुनवाई
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।