फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC ने TRT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 19 Feb 2018 05:08 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने टीएस टीआरटी के लिए टीएसटीएस की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं वे आधिकारिक पोर्टल tspsc.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र केवल उन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं जो पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड करना है।एडमिट कार्ड में नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा की तिथि और समय सहित उम्मीदवार के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश होते हैं। परीक्षा 24 और 25 फरवरी, 2018 को निर्धारित की गई है।

हॉल टिकट स्कूल सहायक (52/2017), माध्यमिक ग्रेड शिक्षक (53/2017), भाषा पंडित (54/2017), स्कूल सहायक (शारीरिक शिक्षा) 55/2017 और शारीरिक शिक्षा अध्यापक (56/2017)  स्कूल शिक्षा विभाग के लिए होगा। 
विज्ञापन


यदि आपने टीएस टीआरटी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र जरूर लाएं नहीं तो आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


स्टेप 1. अधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर लॉग इन करें
स्टेप 2. 'डाउनलोड हॉल टिकट' लिंक पर जाएं
स्टेप 3. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें
स्टेप 4. प्रवेश पत्र देखें और सेव करें

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
TSPSC TTRT Exam Hall Ticket Available
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें