तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी या टीओएसएस ने 15 जून, 2019 को एसएससी और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट telanganaopenschool.org पर देख सकते हैं। बोर्ड ने अप्रैल के महीने में एसएससी, इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष और इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन किया था और अब परिणाम घोषित कर दिया गया है।
छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-:
- सबसे पहले तेलंगाना ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद दाएं पैनल पर, एसएससी और इंटर के परिणाम के लिए दो लिंक मौजूद हैं।
- हॉल टिकट नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
भविष्य के लिए आप अपने परिणामों का प्रिंट आउट ले लें और संभालकर रखें।
12वीं के छात्र अपने परिणामों की जांच करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें...
10वीं के छात्र अपने परिणामों की जांच करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें...