फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOSS Result 2020: तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी ने एसएससी व इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी किया

Mon, 17 Aug 2020 05:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Result - फोटो : social media
विज्ञापन

TOSS Result 2020: तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी ने दसवीं और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिये हैं। विद्यार्थी टीओएसएस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट  telanganaopenschool.org है। विद्यार्थी हॉल टिकटों का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


तेलंगाना ओपन स्कूल सोसाइटी  के आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि विद्यार्थी रिजल्ट को लेकर किसी भी तरह की समस्या के लिए 8008403545/  8978901764 मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले विद्यार्थी टीओएसएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- टीओएसएस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट telanganaopenschool.org है।
-यहां विद्यार्थियों को दसवीं और इंटरमीडिएट रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां हॉल टिकट नंबर डालने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले तेलंगाना बोर्ड दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर चुका है। दसवीं में बोर्ड ने बिना परीक्षा दिए ही सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया था। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित हो गई थी, बाद में विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया था। इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर में  60.01 फीसदी और सेकेंड ईयर में 68.86 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें