फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इस कॉलेज ने राज्य को दिया था पहला स्नातक, जानें यहां के प्रमुख संस्थानों को

Thu, 23 Jan 2020 08:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (File Photo)
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के मामले में उत्तर प्रदेश धनी है। सिर्फ लखनऊ, प्रयागराज ही नहीं, इस राज्य के कई शहरों में ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जो उन्हें अलग पहचान देते हैं। आज हम आपको यहां उत्तर प्रदेश के ऐसे ही तीन शहरों के प्रमुख विश्वविद्यालयों, कॉलेजों व संस्थानों के बारे में बता रहे हैं। इनमें से एक कॉलेज ऐसा है जिसके बारे में कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश को पहला स्नातक वहीं से मिला।

अलीगढ़

  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - इस शैक्षणिक संस्थान की स्थापना करीब 145 साल पहले वर्ष 1875 में की गई थी। सर सैयद अहमद खान ने इस विश्वविद्यालय को एक मोहमडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज के रुप में स्थापित किया था। यह विवि अलीगढ़ आंदोलन का परिणाम है, जिसमें भारतीय मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए आधुनिक शिक्षण संस्थान की मांग की गई थी। 
  • इस विवि को अलीगढ़ मुस्लिम विवि नाम 1920 में दिया गया। इसका मुख्य परिसर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में है। लेकिन अन्य तीन केंद्र केरल के मलप्पुरम, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और बिहार के किशनगंज में भी स्थित हैं।
  • जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज - यह मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विवि का ही अंग है। इसकी स्थापना 1962 में की गई थी।

आगरा

  • आगरा कॉलेज - ये भारत के सबसे पुराने शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। आज से करीब 197 साल पहले लोकप्रिय संस्कृत स्कॉलर पंडित गंगाधर शास्त्री ने वर्ष 1823 में इस कॉलेज की स्थापना की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, आगरा कॉलेज वो संस्थान है जिसने उत्तर प्रदेश को राज्य का पहला स्नातक दिया और उत्तर भारत को पहला लॉ ग्रेजुएट। 
  • इस कॉलेज के अलावा ये सरकारी शिक्षण संस्थान भी आगरा में प्रमुख हैं -
  • डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट
  • सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज

झांसी

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
  • रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
  • महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज
  • बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें