फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB: दो लाख रुपये, लैपटॉप, सर्टिफेकेट... पुरस्कार में बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को मिलेंगी ये सब चीजें

Sun, 29 Mar 2026 04:59 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bihar Board Matric Topper Prize 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्यभर के टॉप 10 रैंक तक स्थान प्राप्त करने वाले कुल 139 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जानिए इसके बारे में विस्तार से..

बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजों की लाइव अपडेट यहां पढ़े...
विज्ञापन
बिहार बोर्ड टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित - फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसईबी ने मैट्रिक 2026 के टॉप 10 रैंक के 139 छात्रों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को विद्यार्थी को दो लाख रुपये, द्वितीय को 1.5 लाख रुपये और तृतीय को एक लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सभी 139 छात्रों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। आगे की पढ़ाई के लिए इन छात्रों को दो हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। नकद पुरस्कार के अलावा, सभी चयनित विद्यार्थियों को  एक-एक लैपटॉप,  प्रशस्ति-पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


स्कॉलरशिप में भी बढ़ोतरी
इतना ही बिहार बोर्ड ने इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति में भी वृद्धि की है। 2026 में टॉप 10 विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं तक (2 वर्ष) या फिर तकनीकी डिप्लोमा कोर्स करने पर कोर्स पूरा होने तक दो हजार रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो राज्य या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखेंगे।

कुल लाभार्थियों की संख्या
आज यानी 29 मार्च को जारी हुए परिणा में कुल 139 परीक्षार्थियों ने टॉप 10 की सूची में जगह बनाई है, जिन्हें बिहार बोर्ड की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह कदम बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक नजर में देखें किसको कितना मिलेगा पुरस्कार
 
रैंक नकद राशि अन्य लाभ छात्रवृत्ति
प्रथम दो लाख लैपटॉप, मेडल, सर्टिफिकेट 2000 प्रतिमाह (2 वर्ष)
द्वितीय 1.5 लाख लैपटॉप, मेडल, सर्टिफिकेट 2000 प्रतिमाह (2 वर्ष)
तृतीय  एक लाख लैपटॉप, मेडल, सर्टिफिकेट 2000 प्रतिमाह (2 वर्ष)
चौथे से दसवें तक  20 हजार लैपटॉप, मेडल, सर्टिफिकेट 2000 प्रतिमाह (2 वर्ष)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें