बिहार बोर्ड टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक
बीएसईबी ने मैट्रिक 2026 के टॉप 10 रैंक के 139 छात्रों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को विद्यार्थी को दो लाख रुपये, द्वितीय को 1.5 लाख रुपये और तृतीय को एक लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही सभी 139 छात्रों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। आगे की पढ़ाई के लिए इन छात्रों को दो हजार रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। नकद पुरस्कार के अलावा, सभी चयनित विद्यार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति-पत्र और मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।
स्कॉलरशिप में भी बढ़ोतरी
इतना ही बिहार बोर्ड ने इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति में भी वृद्धि की है। 2026 में टॉप 10 विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं तक (2 वर्ष) या फिर तकनीकी डिप्लोमा कोर्स करने पर कोर्स पूरा होने तक दो हजार रुपये प्रतिमाह स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो राज्य या केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखेंगे।
कुल लाभार्थियों की संख्या
आज यानी 29 मार्च को जारी हुए परिणा में कुल 139 परीक्षार्थियों ने टॉप 10 की सूची में जगह बनाई है, जिन्हें बिहार बोर्ड की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह कदम बिहार में शिक्षा के स्तर को सुधारने और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।