पासपोर्ट बनवाना हर एक छात्र के लिए जरूरी
टॉफेल यानी टेस्ट ऑफ इंग्लिश एज अ फारेन लैंग्वेज को पास करके इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित दुनिया के 9000 यूनिवर्सिटी, कॉलेज के अंडर ग्रेजुएट (यूजी), पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है। यह टेस्ट 22 अक्तूबर को ऑनलाइन होगा। कुछ महीने के अंतराल पर फिर टेस्ट होगा।
इंग्लिश की अच्छी जानकारी और तैयारी के सहारे विदेशी विश्वविद्यालयों में एडमिशन लिया जा सकता है। इसका विस्तृत ब्योरा वेबसाइट www.ets.org उपलब्ध है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले तमाम स्टूडेंटों ने टॉफेल के जरिये पीजी कोर्स में एडमिशन के आवेदन फार्म भरे हैं। इन सबको 22 अक्तूबर को लखनऊ जाकर इंटरनेट बेस्ड टेस्ट (आईबीटी) देना है।
अंग्रेजी की अच्छी जानकारी जरूरी
- टॉफेल के जरिये स्टूडेंटों के अंग्रेजी लिखने, पढ़ने, सुनने और बोलने की क्षमता का आकलन किया जाता है। जो स्टूडेंट टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें स्कॉलरशिप भी मिलती है। अंग्रेजी पढ़ने का टेस्ट 60-80 मिनट, सुनने का 60-90 मिनट, बोलने का 20 मिनट और लिखने का 50 मिनट का होता है।
फीस
टॉफेल के जरिये एडमिशन की न्यूनतम प्रतिमाह फीस 10 हजार 560 (66 रुपये के हिसाब से 160 यूएस डॉलर) और अधिकतम फीस 16 हजार 500 (66 रुपये के हिसाब से 250 यूएस डॉलर) है। टेस्ट में अच्छे परफारमेंस पर 60 फीसदी तक की स्कालरशिप भी मिलती है।