TNTET 2023 Result 22 फरवरी की जारी हुई थी उत्तर कुंजी
बोर्ड ने 22 फरवरी, 2023 को टीएनटीईटी 2023 की उत्तर कुंजी जारी की। उम्मीदवारों को 25 फरवरी, 2023 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का विकल्प दिया गया था। TNTET परीक्षा पेपर वन और पेपर टू के लिए आयोजित की गई थी। पेपर वन परीक्षा कक्षा एक से कक्षा छह तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है और पेपर टू उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा छह से कक्षा आठवीं तक पढ़ाना चाहते हैं।