फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Civil Judge Recruitment 2023: सिविल जज पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्दी करें

Thu, 29 Jun 2023 09:39 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Civil Judge Exam 2023: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) की तरफ से तमिलनाडु राज्य न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Civil Judge - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TNPSC Civil Judge Recruitment 2023: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) शुक्रवार 30 जून 2023 को तमिलनाडु राज्य न्यायिक सेवा में सिविल जज के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

टीएनपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 19 अगस्त को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 28 और 29 अक्तूबर को मुख्य परीक्षा होगी। तमिलनाडु राज्य न्यायिक सेवा में सिविल जज के 245 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

टीएनपीएससी सिविल जज पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई, 2023 तक प्रैक्टिसिंग एडवोकेट्स/प्लीडर और सहायक लोक अभियोजकों के लिए 25 से 42 वर्ष और नए कानून स्नातकों के लिए 22 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
 

परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सभी स्तरों को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। टीएनपीएससी एडमिट कार्ड परीक्षा के आयोजन से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

टीएनपीएससी सिविल जज पद के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए एक बार अधिसूचना जरूर पढ़ें।

आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को 150 रुपये का ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क और 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को छूट दी गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाएं।

  • पंजीकरण करने और पंजीकरण/लॉगइन आईडी और पासवर्ड जनरेट करने के लिए 'न्यू यूजर' पर क्लिक करें।

  • होमपेज पर, पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगइन करें।

  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें