फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN TET: तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि बदली, अब 15-16 नवंबर को होगा एग्जाम; आठ सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 15 Aug 2025 07:46 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

TN TET 2025: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने टीएन टीईटी 2025 परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। अब शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 और 16 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
TN TET 2025 Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TN TET 2025 Exam Date Postponed: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TN TET) 2025 की तिथियों में परिवर्तन किया है। पहले यह परीक्षा 1 और 2 नवंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे प्रशासनिक कारणों के चलते 15 और 16 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी trb.tn.gov.in पर जाकर 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले की तरह जारी है, सिर्फ परीक्षा की तारीखों में बदलाव हुआ है।

प्रशासनिक कारणों से तिथि में संशोधन

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि यह बदलाव पूरी तरह से प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार किया गया है। परीक्षा दो चरणों- पेपर 1 और पेपर 2 में आयोजित होगी, जिसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी और यह पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

क्वालिफिकेशन और पासिंग क्राइटेरिया

तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में पास होने के लिए न्यूनतम अंकों की अलग-अलग श्रेणियों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और डिनोटिफाइड कम्युनिटी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने होंगे।

विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पासिंग क्राइटेरिया को और सरल बनाते हुए न्यूनतम योग्यता सीमा 40% निर्धारित की गई है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एक शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र (TET Certificate) प्रदान किया जाएगा, जिसकी वैधता आजीवन (लाइफटाइम) होगी।

तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा हर वर्ष उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो स्कूल एजुकेशन विभाग के तहत शिक्षकों के पदों पर नियुक्त होना चाहते हैं। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार विभिन्न प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के तौर पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें