तमिलनाडु में अभी तक पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल नहीं खुले हैं। सूबे की सरकार ने पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर तारीख भी तय नहीं की है। शिक्षा मंत्री के.ए. सेनगोट्टायन का कहना है कि पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूल कब से खुलेंगे अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि सूबे में पिछले साल मार्च से ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूलों को बंद रखा गया है।