फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN Board SSLC 10th Result 2020: आज जारी हो सकता है दसवीं का रिजल्ट, ऐसे देखें

Mon, 10 Aug 2020 10:21 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। (फाइल फोटो) - फोटो : IStock
विज्ञापन

TN Board SSLC 10th Result 2020: तमिलनाडु बोर्ड आज दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को दसवीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सूबे के शिक्षा मंत्री के.ए. सेनगोट्टैयन का भी कहना था कि दसवीं कक्षा के नतीजे जारी करने की तैयारी कर ली गई है। जितनी जल्दी संभव होगा रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 9.7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनको बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते इस साल दसवीं कक्षा के नतीजे जारी होने में देरी हुई है। 

इसे भी पढ़ें-स्पष्ट आदेश: स्कूल में या परिसर के 50 मीटर के दायरे में नहीं होगी जंक फूड की बिक्री
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। विद्यार्थी  dge.tn.nic.in व tnresults.nic.in के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के जारी होते ही इन वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। बता दें कि जून में मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु सरकार के परीक्षा कराने के फैसले पर रोक लगा दी थी जिसके बाद मुख्यमंत्री एडप्पडी के पलानीस्वामी ने कहा था कि एसएसएलसी परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को पदोन्नत किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल सूबे में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 95.42 प्रतिशत रहा था। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में शानदार प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 97 फीसदी था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93 फीसदी था। लड़कियों का पास फीसदी लड़कों से चार फीसदी ज्यादा था। तिरुप्पुर क्षेत्र का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा था। यहां 98.56 प्रतिशत छात्र दसवीं कक्षा में पास हुए थे। 

ऐसे चेक करें दसवीं के नतीजे
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी खुलेगा जब लिंक एक्टिवेट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें