TN 12th Results 2020: तमिलनाडु बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। बोर्ड ने गुरुवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल बारहवीं कक्षा में 92.34 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
-tnresults.nic.in
-dge.tn.nic.in
इस साल तमिलनाडु बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। पिछले साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 91.03 फीसदी था जबकि इस साल रिजल्ट में बढ़ोतरी हुई है और 12वीं का रिजल्ट 92.34 फीसदी रहा है। इस साल बारहवीं परीक्षा में 7,79,931 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 7,20,209 विद्यार्थी पास हुए हैं। सबसे अच्छा रिजल्ट तिरुप्पुर जिले का रहा है जहां 97.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। दूसरे नंबर पर इरोड रहा है जहां 96.99 फीसदी विद्यार्थियों ने बारहवीं पास की है। इसी तरह से कोयंबटूर का रिजल्ट 96.39 फीसदी रहा है। पिछले साल सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिपुर और इरोड का रहा था जहां क्रमशः 95.37 फीसदी और 95.23 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
कैसे देखें रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक को क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण डालना है।
-जैसे ही आप अपना विवरण डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक