फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN 11th result: परीक्षा के परिणाम हुए जारी, 95 फीसदी छात्र हुए पास

Wed, 08 May 2019 12:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा महानिदेशालय तमिलनाडु 11वीं कक्षा यानी प्लस वन का परिणाम आज, 8 मई, 2019 को जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है वे सभी TN DGE परिणाम की ऑफिशियल वेबसाइट tnresults.nic.in और dge.tn.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम सुबह 9:30 बजे घोषित हुआ है।

विज्ञापन




आपको बतो दें कि 2018 में, बोर्ड ने 30 मई, 2018 को प्लस वन परिणाम जारी किया था। छात्रों ने 91.3 उत्तीर्ण प्रतिशत प्राप्त किए थे। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। लगभग 8.63 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और लड़कियों ने 94.6 पास प्रतिशत और लड़कों ने 87.4% अंक हासिल किए।

ऐसे कर सकते हैं अपने परिणामों की जांच -

  1. सबसे पहले तमिलनाडु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. SE HSE (+1) प्रथम वर्ष मार्च 2019 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।(अभी सक्रिय नहीं है)
  3. संबंधित क्षेत्रों में अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. आपके परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।

TN DGE ने पहले ही एसएसएलसी परिणाम जारी कर दिया है। एसएसएलसी परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किया गया था और छात्रों ने 95.2% उत्तीर्ण किया था। 93.3% अंक लाने वाले लड़कों की तुलना में लड़कियों ने 97% उत्तीर्ण किया।

विज्ञापन


19 अप्रैल को प्लस टू यानी 12वीं का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 91.3% था।

TN 11th 2019 परीक्षा के परिणाम हुए जारी देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


ये रहा सीधा लिंक...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें