टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने गुरुवार को नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया है। TISSNET 2021 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट tiss.edu है। आपको बता दें कि अभ्यर्थी मेल आईडी, एप्लीकेशन नंबर और अन्य विवरण के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
20 फरवरी को हुई थी TISSNET 2021 परीक्षा
नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISSNET 2021) परीक्षा 20 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। यह परीक्षा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम में दाखिले के लिए होती है। इस परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थी अब प्रोग्राम एप्टीट्यूड टेस्ट (TISSPAT) और ओपीआई (ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू) देंगे। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए प्रोग्राम 17 स्कूल और दो केंद्रों पर कराया जाता है। एमए प्रोग्राम मुंबई, तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, एमजीएएचडी नागालैंड और चेन्नई परिसरों में कराया जाता है।
अभ्यर्थी अपना नेशनल एंट्रेंस टेस्ट डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए गए विभिन्न चरणों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें TISSNET 2021 रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक