TISS-NET 2020- टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज ने TISS-NET 2020 परीक्षा का परिणाम जारी । उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.tiss.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बता दें कि परिणाम और बाकी जानकारी के लिए टीआईएसएस वेबसाइट पर शेड्यूल जारी किया गया था, जिसके अनुसार परिणाम 4 फरवरी, 2020 को शाम 5 बजे से उपलब्ध होने थे पर रिजल्ट एक दिन बाद जारी हुए हैं। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार इस खबर में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020 Live : रेलवे, बिजली विभाग समेत कई विभागों हाे रही हैं बंपर भर्तियां
TISS 2020 TISS के मुख्य पेज पर प्रदान की गई अधिसूचना के अनुसार - NET का परिणाम 4 फरवरी, 2020 से - तुलजापुर (महाराष्ट्र), गुवाहाटी (असम), हैदराबाद (तेलंगाना) (तमिलनाडु) और चेन्नई परिसरों में केंद्र के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
TISS NET 2020 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्री-इंटरव्यू टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
प्री-इंटरव्यू और पर्सनल इंटरव्यू के लिए उम्मीदवार को मुंबई और BALM, चेन्नई में 11 से 21 मार्च, 2020 को तुलजापुर में 23 से 27 मार्च, 2020 को और 31 मार्च से 03 अप्रैल, 2020 को गुवाहाटी में उपस्थित होने होगा।
ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-
चरण 1 : सबसे पहले TISS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : उसके बाद होमपेज पर TISS NET 2020 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अपनी जरूरी जानकारी जैसे आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
चरण 4 : TISS NET 2020 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
परिणाम देखने के लिए यहां
क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- UPSC: इस योजना से पहले ही अटेंप्ट में पहुंचे इंटरव्यू तक, ऐसे बने अधिकारी