दूसराः एंटरटेनमेंट भी है जरूरी।
अपने टाइम टेबल में थोड़ा थोड़ा टाइम अपने आप को एंटरटेन करने के लिए और रिलेक्स करने के लिए जरूर रखें। सायकायट्रेस्ट भी ये बताते हैं कि पढ़ाई से साथ ऐंटरटेनमेंट के बैलेंस से लर्निंग पॉवर बढ़ती है।
तीसराः ब्रेक्स जरूर लें:
पढ़ाई के दौरान हर एक से दो घण्टे में दस से पंद्रह मिनट का ब्रेक जरूर लेना चाहिये। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका कॉन्सनट्रेशन लूज़ होता जाएगा। इन छोटे छोटे ब्रेक्स में आप कुछ खा सकते हैं, थोड़ा टहल सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं या फिर रिलेक्स कर सकते हैं।
चौथाः अपने टाइम टेबल को थोड़ा फ्लेक्सिबल रखेंः
हालांकि टाइम टेबल को सीरियसली फॉलो करना बहुत जरूरी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर टाइम टेबल में थोड़े बहुत फेर बदल की गुंजाइश जरूर रखनी चाहिये। जैसे कि अगर आज पढ़ाई के टाइम पर आपको घर पर किसी ने कोई बहुत ही जरूरी काम करने को कहा है तो उसे टाले नहीं, आप चाहें तो शाम को, या फिर अगले दिन उसकी भरपाई कर सकते हैं। पर याद रहे ऐसा बार बार न करें, सिर्फ बहुत जरूरी मौकों पर।