फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TIFR स्नातक एडमिशन 2019 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा विवरण

Mon, 15 Oct 2018 05:41 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
admission shimla
विज्ञापन

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अक्टूबर 2018 से टीआईएफआर स्नातक एडमिशन 2019 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


16 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से टीआईएफआर  की  आधिकारिक वेबसाइट univ.tifr.res.in/gs2019 पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। कुछ तकनीकी कारणों के चलते एप्लीकेशन लिंक को दोपहर 03:00 बजे ही चालू किया जा सकेगा. उम्मीदवार 15 नवंबर, 2018 तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

दाखिले के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा रविवार 9 दिसंबर 2018 को होगी. प्रवेश परीक्षा पीएचडी, और एमएससी डिग्री के लिए होगी। इसमें परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और देशभर में मौजूद टीआईएफआर के अन्य संस्थानों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


टीआईएफआर ग्रेजुएट स्कूल एडमिशन 2019 एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे 10 जनवरी 2019 को जारी किए जाएंगे।  इसमें क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रीसर्च (टीआईएफआर) अप्रैल 2019 से इंटरव्यू आयोजित  करेगा।

टीआईएफआर के स्नातक प्रोग्राम में जिन विषयों की पढ़ाई होती है, उसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, कंप्यूटर और सिस्टम विज्ञान और साइंस एजुकेशन शामिल हैं।
विज्ञापन



विभिन्न कोर्सों के लिए फेलोशिप भी दिए जाएंगे

पीएचडी प्रोग्राम: 25000 प्रति माह।

इंटीग्रेटेड पीएचडी – 16,000 प्रति माह प्रथम वर्ष के लिए, 25,000 द्वितीय वर्ष के लिए।

एमएससी  (बायोलॉजी) – 16000 प्रति माह।

एमएससी (वाइल्ड लाइफ बायोलॉजी एंड कंजरवेशन) – 12000 प्रति माह।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें