फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस यूनिवर्सिटी में लागू हुआ आर्थिक कमजोर वर्ग आरक्षण, जल्द करें आवेदन

Wed, 26 Jun 2019 04:33 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण कोटा लागू कर रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन की शुरुआत 3 मई 2019 को हुई थी। जबकि पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन 2 मई 2019 को शुरू किये गये थे। इन कोर्सेस में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 जून 2019 थी।

लेकिन आर्थिक कमजोर वर्ग के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जा रहा है। 26 जून 2019 से लेकर 30 जून 2019 तक रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला रहेगा। आर्थिक कमजोर वर्ग के तहत अभ्यर्थी यूजी और पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इस संबंध में कहा है कि आरक्षण फेज वाइज जारी किये जा रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 10 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। जबकि अगले सत्र में इसे बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि आर्थिक कमजोर वर्ग के जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्हें, आरक्षण का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें