फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 लोगों की सफलता की कहानी पढ़कर, नींद से बना लेंगे दूरी

Wed, 24 Oct 2018 05:39 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
success
सफलता को प्राप्त करना हर किसी का सपना होता है पर बिना कठिन परिश्रम इसे पाने की चाह आपके सपने को धुंधला कर देती है। अपने सपने को पूरा करने के लिए लोगों को न जाने किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। नींद भी इन्हीं चुनौतियों में से एक है। डॉक्टर्स की मानें तो वे नींद को 8 से 9 घंटे लेने की सलाह देते हैं और अच्छी सेहत के लिए यह जरूरी भी है। पर कहते हैं हद से ज्यादा की गई चीज अच्छी नहीं होती। आपने अक्सर सुना होगा कि जो जागत है सो पावत है। इसी कथन को सच करते हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं जो मुश्किल से 4 - 5 घंटे की नींद लेते हैं। और आज सफलता के ऐसे मुकाम पर हैं जहां तक पहुंचना किसी के बस की बात नहीं।
विज्ञापन

2 of 7
narendra modi
नरेंद्र मौदी को कौन नहीं जानता? इनकी सफलता की कहानी काफी दिलचस्प है। अगर आपकी तरफ 125 करोड़ लोगों की जनता उम्मीद भरी आंखों से देख रही हो तो उन्हें नींद न आना लाजमी है। लेकिन नरेंद्र मोदी हमेशा से ही कम सोने में यकीन रखते हैं। वो आज भी दिन में 3-4 घंटे ही सोते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जो लोग शाहरुख को जानते हैं उन्हें पता होगा कि उन्हें किताबों से प्यार है। उन्हें पढ़ना बेहद पसंद है। जमीन से आसमान तक का सफर उन्होंने ऐसे ही नहीं पूरा किया। वह बमुश्किल दिन में 3 घंटे सोते हैं। और शायद यहीं बलिदान उन्होंने ऊचांइयों तक ले गया।

4 of 7
george w bush
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बुश भी सुबह जल्दी उठने के आदती थे। वह सुबह 6.45 तक दफ्तर पहुंच जाते थे। इसके साथ ही वह अपनी सेहत को लेकर काफी एक्टिव थे। अपने रकाम में फुर्ती और अपनी ऊर्जा का राज वे अपना सुबह जल्दी उठने की आदत को मानते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Bob Iger
बॉब भी सुबह 4.30 पर उठ जाते हैं। वे अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज, म्यूजिक, इमेल चेकिंग के साथ करते हैं। इसके बाद टीवी देखते हुए कुछ रिपोर्ट्स पढ़ते हैं और फिर पहुंच जाते हैं दफ्तर। यहीं हैं इनकी दिलचस्प कहानी का सफर।
विज्ञापन

6 of 7
Jack Dorsey
जैक डॉर्सी ट्विटर और स्कवायर, दो बिजनेस के काम को मैनेज करते हैं। और वह दोनों को ही 8-10 घंटे प्रतिदिन देते हैं। अब आप समझ सकते हैं कि यह कितनी देर सोते होंगे। नींद का किसी बड़े बलिदान से कम नहीं। और इसका त्याग उसे कामयाब होने से कोई भी नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tim cook
ऊंचाइयों तक कौन पहुंचना नहीं चाहता? एप्पल के सीइओ टिम कुक सुबह 3.45 तक उठ जाते हैं। अगर सोते-सोते उन्हें रात के 2-3 बज गए तो वो सुबह 4.30 तक उठते हैं। आज वह किस मुकाम पर बैठे हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें