हैदराबाद विश्वविद्यालय के 10 पीएचडी छात्रों को प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप के लिए चुना गया है। इन सभी छात्रों को 70 हजार रुपये की मासिक फेलोशिप मिलेगी जो पीएचडी के अंत तक 80 हजार रुपये तक बढ़ सकती है। इसके अलावा, अगर इन छात्रों का फेलोशिप के दौरान प्रदर्शन अच्छा रहा तो प्रत्येक फेलो को हर साल 2 लाख रुपये का रिसर्च अनुदान भी मिलेगा। इस फेलोशिप के लिए जो छात्र शॉर्टलिस्ट हुए हैं, उनमें स्कूल ऑफ केमिस्ट्री, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के दो-दो स्कॉलर्स, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ फिजिक्स के तीन-तीन छात्र शामिल हैं।