डॉयरेक्टरेट ऑफ गर्वमेंट एग्जामिनेशन, तेलंगाना आज यानी कि शुक्रवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। दसवीं कक्षा के जो छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए रिजल्ट की घोषणा के बाद अपने परिणाम देख सकेंगे। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-इतिहास: महज 26 साल की उम्र में 'दिल की भाषा' पढ़ने लगा था यह वैज्ञानिक, फिर बना डाले ईसीजी-
गौरतलब है कि कोरोाना वायरस की वजह से इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। शिक्षा विभाग ने दसवीं कक्षा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने की घोषणा की थी। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर घोषित होगा। सूबे के शिक्षा मंत्री 11.30 बजे दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित करेंगे।
इसे भी पढ़ें-बड़ी राहत: सत्र 2021-22 में इस राज्य के विद्यालयों में नहीं बढ़ेगी फीस, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
आपको बता दें कि जो छात्र इस साल दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, वे कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने के बाद फिर से दसवीं कक्षा की परीक्षा दे सकेंगे। दसवीं कक्षा के करीब 5.21 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 मई से लेकर 26 मई तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के कारण इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था।
ऐसे चेक कर सकेंगे दसवीं का रिजल्ट
-सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
bse.telangana.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालना होगा।
-इस तरह से आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट तभी देख सकेंगे जब इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।