फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TS EAMCET, PolyCET, ECET 2020: टीएस कॉमन प्रवेश परीक्षाएं हुईं स्थगित

Wed, 01 Jul 2020 09:08 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Exam
विज्ञापन

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, (TSCHE - Telangana High Court has asked Telangana State Council of Higher Education) को अगले नोटिस तक राज्य में सभी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, सीईटी को स्थगित करने को कहा है। इसके लिए कोर्ट ने आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही टीएस ईएएमसीईटी, टीएस ईसीईटी, टीएस पॉलीसीटी, टीएस आईसीईटी 2020 प्रवेश परीक्षा के लिए नई तिथियों को भी जारी करने के लिए कहा है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में उपस्थित होना चाहते हैं, वे विवरण के लिए ऑफिशियल वेबसाइट tsche.ac.in देख सकते हैं।

विज्ञापन


पीजी छात्रों के लिए टीएस पॉलीसीईटी और टीएस ईसीईटी परीक्षा आज आयोजित होने वाली थी। वहीं आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 30 जून 2020 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध थे।
तेलंगाना राज्य में COVID 19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उच्च न्यायालय ने यह निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने अदालत के समक्ष एक हलफनामा दायर किया था, जिसके बाद परीक्षाओं को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि एनएसयूआई द्वारा जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें शामिल छात्रों के लिए स्वास्थ्य जोखिम के कारण राज्य में प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई थी। अदालत ने याचिका को आगे बढ़ा दिया है और अगली सूचना तक परीक्षा स्थगित कर दी है।

इससे पहले ये परीक्षा मूल रूप से 4 मई 2020 को होनी थी, जिसके बाद महामारी के कारण तिथियों को और स्थगित कर दिया गया था। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद इन परीक्षाओं को फिर स्थगित कर दिया गया। छात्रों को सलाह दी जाती है कि इन परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की जांच करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें